IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 19वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले तीन ओवरों में तो ये फैसला गलत साबित होता दिखा लेकिन जब नितिश राणा ने टूर्नामेंट में पहली बार आंद्रे रसल को गेंद थमाई तो केकेआर की किस्मत बदल गई। रसल ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर केकेआर की मैच में वापसी कराई।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक ने इस मैच में तूफानी शुरुआत की और तीन ओवरों में ही टीम के स्कोर को 40 के पार पहुंचा दिया। ऐसे में नितिश राणा ने एक बड़ी चाल चलते हुए टूर्नामेंट में पहली बार आंद्रे रसल को गेंद पकड़ा दी। रसल पावरप्ले के पांचवें ओवर में ही अपना पहला ओवर करने आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट कर दिया।

Advertisement

इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने दो चौके जरूर लगाए लेकिन रसल ने त्रिपाठी को भी ओवर की आखिरी बॉल पर आउट करके सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दे दिया। एक ओवर में दो विकेट लेकर केकेआर ने मैच में वापसी कर ली थी हालांकि, इसके बाद एडेन मार्क्रम ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया और रनरेट को भी 10 के आसपास पहुंचाया।

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में हैदराबाद की टीम अच्छी शुरुआत को कितने बड़े स्कोर में तब्दील कर पाती है। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार