Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test:  एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) और धनंजया डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के शानदार अर्धशतकों के दम पर श्रीलंका ने बारिश से बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में बारिश से बाधित रहे तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश से श्रीलंका की टीम अभी भी 83 रन पीछे है।

Advertisement

मैथ्यूज (58) और दिनेश चांदीमल (10) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

श्रीलंका की टीम तीसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद अगले 21 रन के अंदर कसुन रजिथा (0) और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (80) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैथ्जूय और डी सिल्वा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। 

डी सिल्वा ने 95 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 58 रन बनाए। वहीं मैथ्यूज 153 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 58 रन बनाकर नाबाद हैं। 
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में अब तक शाकिब अल हसन ने तीन विकेट औऱ इबादत हुसैन ने दो विकेट हासिल किए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (नाबाद 175) और लिटन दास (141) के शानदार शतकों के दम पर पहली पारी में 365 रन बनाए थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार