मई 31, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और हैड कोच अनिल कुंबले के बीच विवाद और गहराता जा रहा है। अंग्रेजी अखबार डीएनए में प्रकाशित खबर के मुताबिक अनिल कुंबले वहाट्अप के जरीए टीम इंडिया और विराट कोहली से जुड़ी तमाम जानकारियां सार्वजनिक करते थे।

Advertisement

गुप्त सुत्रों से डीएनए को मिली जानकारी के मुताबिक कुंबले ने एक व्हाट्अप ग्रुप बनाई थी जिसके माध्यम से वे टीम इंडिया और विराट कोहली से जुड़ी तमाम जानकारियां अपने कुछ खास मीडिया के साथियों के साथ साझा किया करते। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आपको बता दे इससे पहले द हिंदु अखबार में छपी खबर के अनुसार “ कोहली और कोच कुंबले के बीच मनमुटाव की शुरूआत फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान हुआ था। इस निर्णायक टेस्ट मैच में युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को खिलानें को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव की शुरूआत हुई थी।

इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली चोटिल थे और उनकी जगह कुलदीव यादव को मौका दिया गया था।

खबरों के अनुसार कप्तान कोहली इस मैच में कुलदीप यादव को खिलाना नहीं चाहते थे, फिर भी कोच कुंबले ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। कप्तान कोहली उस फैसले से खुश नहीं थे। हालांकि इस मुकाबले में कुलदीव ने 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे। 

साथ ही कोहली के अलावा कई खिलाड़ी इस चीज को लेकर खुश नहीं हैं कि कुंबले ड्रेसिंग रूम में ज्यादा हावी हो गए हैं। वह ड्रेसिंग रूम की आजादी को कम कर रहे हैं और खिलाड़ी उनके रोब जमानें वाले रवैये से परेशानी है। ऐसा लगता है कि कुंबले अपने खिलाड़ियों के विश्वास का आनंद नहीं लेते। उन्होंने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए( कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) से कुंबले की शिकायत की है।

Advertisement

इससे पहले ये खबर आई थी की टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और अपनी सैलेरी बढ़ाने की मांग को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी उनसे नाराज चल रहे हैं।  इसलिए बोर्ड ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया और कोच के पद के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार