अप्रैल 02, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेंट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में अपनी टीम आरसीबी की अगुवाई कर रहे हैं। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ के दौर से बाहर हो गई है। ये बात और है कि कंगारूओं के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के बाद पहले तो आईपीएल से बाहर रहे और फिर जब बतौर कप्तान टीम की कमान संभाली तब तक देर हो चुकी थी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आईपीएल 2017 में भले ही कोहली की टीम फिसड्डी साबित हुई, लेकिन कोहली के फैंस उन्हें लेकर अब आशावादी जरूर दिखे।

Advertisement

कोहली को लेकर एक बात तो माननी पड़ेगी कि भारत में फैंस का एक बड़ा तबका है जो उन्हें बड़ी शिद्दत के साथ पसंद करते हैं। यूं देखा जाए तो कोहली न सिर्फ एक बड़े क्रिकेटर हैं बल्कि इंसान के तौर पर वे काफी स्टेट फॉरवर्ड भी हैं। इसका ताजा उदराहण उनके इंस्टाग्राम डीपी पर देखने को मिला जब उन्होंने अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर खुलेआम पोस्ट कर दी।

कोहली समय-समय पर अनुष्का के प्रति अपने प्यार को दर्शाते रहते हैं। वहीं अगर अनुष्का की बात की जाए तो सार्वजनिक जगहों पर जब भी उनसे कोहली के बारे में पूछा जाता है तो वो यू टर्न मारने में ज्यादा यकीन रखती हैं। बात अनुश्का की होम प्रोडक्शन क्लीन स्लेट्स बैनर तले फिल्म "फिल्लौरी" के प्रमोशन की है। एक इवेन्ट के दौरान एक पत्रकार ने जब उनकी पर्सनल लाइफ और विराट कोहली के बारे में सवाल कर दिया तब अचानक अनुष्का ने प्रसंग बदलकर अपने काले चश्मे का जिक्र करना शुरू कर दिया। वहां बैठें पत्रकारों को भी माजरा समझ नहीं आया कि चश्में की बात यहां कहां से आ गई।

अनुष्का विषय बदलकर अपने सनग्लासेज के बारे में बखान करने लग गईं। उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि बचपन से ही उन्हें सनग्लासेज का बहुत शौक रहा है। वे शुरू से ही अलग-अलग डिजाइन के चश्में पहनती आईं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उनके पेरेन्ट्स भी उनकी इस चॉइस से वाकिफ हैं। अनुश्का बताती हैं कि बचपन में कई बार उनके पेरेन्ट्स ने धूप से बचने के लिए उन्हें सनग्लासेज गिफ्ट किए हैं। आज वो जहां भी जाती हैं अपने साथ दो सनग्लासेज जरूर रखती हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर उन्हें सनग्लासेज पहनकर जाना बेहद पसंद है। यहां तक कि इसे पहनकर शॉट देना भी उन्हें काफी अच्छा लगता है। उनके पास देश-विदेश के कई नामी ब्रांड्स के चंश्में हैं।

उल्लेखनीय है कि अनुश्का की फिल्म “फिल्लौरी” बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार