भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना मानते हैं कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम का हिस्सा बने रहते हैं, तो इससे वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत होगी। आगामी वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर और नवंबर के बीच खेला जाना है।

Advertisement

रैना ने रोहित और कोहली का समर्थन करते हुए भारत और आईपीएल के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतने के उनके रिकॉर्ड का जिक्र किया।

दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से रैना ने कहा, "हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं। हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं। विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं। विराट भी ऐसा चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर वे दोनों टीम में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभवना 90 प्रतिशत है।"

रैना ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार का जिक्र करते हुए कहा कि जब टीम 2027 के टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका लौटेगी तो उसमें और ज्यादा जोश होगा। रैना ने कहा, "हम साल 2003 में साउथ अफ्रीका में हारे थे, अब उसका बदला भी लेना है।"

दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से रैना ने कहा, "हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं। हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं। विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं। विराट भी ऐसा चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर वे दोनों टीम में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभवना 90 प्रतिशत है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में रैना ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वह खेल रहे हैं। जिस तरह से वह इतने सारे रन बना रहा है, जिस तरह से वह खेलते हैं उनकी सोच बिल्कुल अलग है। मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार