मई 02, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा जल्द परी के अवतार में नजर आएंगी। जी हां, उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट्स' बैनर तले बनी फिल्म 'एन एच 10' और 'फिल्लौरी' के बिजनेस से प्रेरित होकर अपनी तीसरी फिल्म की घोषणा कर दी है।

Advertisement

आपको बता दे अनुष्का की तीसरी फिल्म का नाम परी है जिसमें वे खुद परी बनकर दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह बंगाली अभिनेता परमब्रत चटर्जी के साथ रूपहले पर्दे पर नजर आएंगी।
अनुष्का इस फ़िल्म का निर्माण, निर्माता अर्जुन एन कपूर के बैनर 'क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट' साथ मिलकर कर रही हैं और वो कहती हैं, " परी, एक अच्छी स्क्रिप्ट है, और उन्हें निर्देशक प्रोसित रॉय के विज़न पर पूरा भरोसा है."  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

परी की शूटिंग जून महीने से शुरू होगी क्योंकि इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फ़िल्म 'द रिंग' में व्यस्त हैं जिसमें वो शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार