इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 1 अप्रैल को एक के बाद एक कई ट्वीट किया। आईसीसी ने इसका हैशटैग रखा # CricketNotAsYouKnowIt यानी क्रिकेट ऐसा नहीं जैसा आप जानते हैं।

Advertisement

इस दौरान आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर कई मजेदार ट्वीट किए। जिन्हें देखकर फैंस हैरत में रह गए। हालांकि आईसीसी ने ऐसा अप्रैल फूल के मौके पर किया, लेकिन इनका फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने जमकर मजा उठाया। 

Advertisement

आईसीसी ने सबसे पहले ट्वीट किया कि युवाओं तक क्रिकेट को ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी पर जर्सी नंबर के साथ उनका इंस्टाग्राम हैंडल में लिखा जाएगा।  

इसके बाद ट्वीट आया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पारंपरिक तरीके से टॉस नहीं होगा बल्कि ट्विटर पोल की जगह तय होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेगी।

तीसरा ट्वीट आया प्लेइंग कंडीशन में बदलाव को लेकर आया। जिसमें बताया गया कि अगर टेस्ट मैच के दौरान तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाता है तो खिलाड़ी शॉर्ट्स पहनकर खेल सकते हैं। 

इसके बाद आईसीसी अन्य ट्वीट किए, जैसे डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान शाम के सेशन में अगर खिलाड़ी चौका लगाता तो उसे 8 रन और छक्का लगाता है तो 12 रन गिने जाएंगे। इसके अलावा टेस्ट मैच के दौरान अगर फील्डिंग टीम कैच पकड़ती है तो उसके पास दूसरे बल्लेबाज को रनआउट करने का मौका होगा। मतलब एक ही गेंद पर दो विकेट। 

Advertisement

वहीं नो बॉल को अब फॉल्स और खाली गेंद को ऐस कहा जाएगा। 


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार