Arjun Tendulkar IPL: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच में फैंस को उम्मीद थी कि शायद महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन आईपीएल 2022 में डेब्यू करेंगे। मैच से पहले MI ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अर्जुन की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'MIvLSG on our minds!' इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिया। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। हालांकि, अर्जुन को डगआउट में अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे देखा गया।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन के साथ बैठकर मैच का लुफ्त उठाते हुए नजर आए। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और उनकी बेटी सारा को भी मैदान पर मुंबई इंडियंस की जर्सी में टीम को चीयर करते हुए देखा गया।

Advertisement

22 साल के अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल 2021 में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन, चोटिल होने के बाद वो आईपीएल के दूसरे चरण से बाहर हो गए थे। वहीं अगर मुंबई इंडियंस टीम की बात करें तो आईपीएल 2022 अब तक उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 5 में से 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अपकमिंग मैचों में आपको अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अर्जुन तेज गेंदबाज हैं जो बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार