Arshdeep Singh Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ऑकलैंड टी20 (NZ vs IND 4th T20) में अपने कोटे के 4 ओवर 38 रन देकर 1 विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने T20I में अपने 150 विकेट पूरे किए हैं। वो भारत के लिए ये मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने हैं। अर्शदीप ने तीन World Record भी अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
तोड़ा मुस्तफिजुर का रिकॉर्ड: अर्शदीप सिंह बतौर तेज गेंदबाज़ T20I में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2143 गेंदों पर ये कारनामा किया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड मुस्तफिजुर रहमान के नाम दर्ज था। उन्होंने 2532 गेंदों पर 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाए थे।
वो T20I में दुनिया के तीसरे सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे ऊपर सिर्फ श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा और अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।
सबसे कम गेंदों में 150 T20I विकेट
- 2035 गेंदों – वानिंदु हसरंगा
- 2098 गेंदों – राशिद खान
- 2143 गेंदों – अर्शदीप सिंह
- 2320 गेंदों – एहसान खान
हसरंगा का भी टूटा रिकॉर्ड: अर्शदीप सिंह ने वानिन्दु हसरंगा का World Record तोड़कर भी अपने नाम कर लिया है। वो डेब्यू के बाद सबसे कम दिनों में 150 T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने डेब्यू के 1577 दिन बाद ये मुकाम हासिल किया। बात करें लंकाई स्पिनर हसरंगा की तो उन्होंने अपने डेब्यू के 2325 दिन बाद ये आंकड़ां छूआ था।
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक T20I विकेट: अर्शदीप सिंह बीते समय में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी करते दिखे हैं। उन्होंने साल 2026 में 40 T20I विकेट चटका दिए हैं। इसी के साथ अब वो एक कैलेंडर ईयर में क्रिकेट के एक पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी के तौर पर सर्वाधिक T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन गए हैं। उन्होंने जोशुआ लिटिल का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I विकेट (पूर्ण सदस्य टीमें)
- 40 विकेट – अर्शदीप सिंह (2026)
- 39 विकेट – जोश लिटिल (2022)
- 38 विकेट – वानिंदु हसरंगा (2024)
- 37 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (2022)
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 103 टी20 इंटरनेशनल की 100 पारियों में 150 विकेट चटकाए हैं। जसप्रीत बुमराह (100 मैचों में 126 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (91 मैचों में 91 विकेट) जैसे दिग्गज भी अब तक ये आंकड़ां नहीं छू पाए हैं।