India vs Bangladesh 1st T20: भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह  (Arshdeep Singh) ने रविवार (6 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 इंटनरेशनल में पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बनाए।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को अर्शदीप ने पारी के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर लिटन दास के रूप में पहला झटका दिया। इसके तीसरे ओवर की पहली गेंद पर परवेज़ हुसैन इमोन को पवेलियन का रास्ता दिखा। 

Advertisement

तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड

Advertisement

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने चौथी बार इस फॉर्मेट में पहले ओवर में विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की। 18 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आशीष नेहरा,जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में 3 विकेट लेने का कारनामा किया है। 

बता दें कि अर्शदीप के डेब्यू के बाद से अभी तक उन्होंने पावरप्ले में 32 विकेट चटकाए हैं। उनके डेब्यू से भी तक कोई और खिलाड़ी पावरप्ले में उनसे ज्यादा विकेट नहीं ले पाया है। 

जोश हेजलवुड की बराबरी

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले मेंसबसे ज्यादा बार दो या उससे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में अर्शदीप संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने नौंवी बार यह कारनामा कर के जोश हेजलवुड की बराबरी की है। 13 बार के साथ टिम साउदी पहले और 11 बार के साथ नवीन उल हक दूसरे नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार