India Probable Playing XI: भारतीय टीम जापान के टूर (India Tour of Japan) पर है जहां वो पुरुष एशियन गेम्स (Asian Games 2026) से पहले मेजबान टीम जापान (Japan vs India) के साथ ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेंगे। ये इन दोनों टीमों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच होगा। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
नितीश रेड्डी की जगह अर्शदीप सिंह: भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं, यही वज़ह है वो जापान टूर पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वो अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने आखिरी टी20 मुकाबला भी खेला था। यही कारण हैं अब भारतीय XI में बदलाव जरूर देखने को मिलेगा।
NKR की जगह इंडियन XI में तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को शामिल किए जाने की संभावना है। वो लंबे समय से टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्हें आराम देकर यश ठाकुर को मौका दिया गया था। बता दें कि 27 साल के अर्श देश के लिए 93 टी20 में 140 विकेट ले चुके हैं। वो भारत के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुने जाएंगे, इसकी संभावना बेहद ही कम है। याद दिला दें कि वैभव हाल ही में अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें सीरीज में खेले गए तीन में से एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं दिया।
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर वैभव सूर्यवंशी से ऊपर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को रखा जा रहा है। यही वज़ह है वैभव जापान के खिलाफ होने वाले टी20 मुकाबले में भी बेंच गर्म करते दिख सकते हैं। गौरतलब है कि ये 15 साल का लड़का भारत के लिए 6 टी20 में 2 अर्धशतक लगाकर 193 रन बना चुका है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।