Arshdeep Singh Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (NZ vs IND 3rd T20) मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बेहद ही खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि अर्शदीप सिंह बेहद ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे हैं और 2026 में अब तक 29 T20I की 26 पारियों में 38 विकेट ले चुके हैं। यहां  से अब अर्शदीप के पास एक Full Member टीम के खिलाड़ी के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

वो वेलिंगटन टी20 में महज़ 2 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बना सकते हैं। फिलहाल ये (रिकॉर्ड) आयरलैंड के तेज गेंदबाज़ जोशुआ लिटिल के नाम दर्ज है। उन्होंने चार साल पहले, 2022 में आयरिश टीम के लिए 26 T20I में 39 विकेट लिए थे।

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट (Full Member टीमों के खिलाड़ी)

  • जोशुआ लिटिल – 39 विकेट (2022)
  • वानिन्दु हसरंगा – 38 विकेट (2024)
  • अर्शदीप सिंह – 38 विकेट (2026)
  • भुवनेश्वर कुमार – 37 विकेट (2022)

150 T20I विकेट: 27 वर्षीय अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे करने के भी बेहद करीब हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 2 ही विकेट चाहिए। वो T20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। वो 150 टी20 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज़ भी बन सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार