India vs England T20I: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारत के बाएं हाथ के तेज गेदंबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशऩल विकेट

Advertisement

2022 में डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने भारत के लिए 60 टी-20 इंटरनेशनल में 95 विकेट हासिल किए हैं। अगर पहले टी-20 में वह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 80 मैच की 79 पारियों में 96 विकेट लिए हैं। 

100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट 

अर्शदीप अगर पांच विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।  वहीं अगर वह कोलकाता वाले मुकाबले में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

बता दें कि अर्शदीप शानदार फॉर्म में हैं, विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। अर्शदीप ने 7 पारियों में 5.62 की इकॉनमी से 20 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 38 रन देकर 5 विकेट रहा है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार