पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित किया।

Advertisement

इस मैच में भी सीएसके को उम्मीद थी कि उनके सलामी बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन इस मैच में वो बेअसर साबित हुए। गायकवाड़ को पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने पवेलियन की राह दिखाई और सीएसके को सबसे बड़ा झटका दिया।

Advertisement

अर्शदीप ने पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद बाउंसर डाली जिसके सामने गायकवाड़ असहज नज़र आए और हवा में मार बैठे। गायकवाड़ का आसान सा कैच शाहरुख खान ने पकड़ा और उनकी 14 गेंदों में 12 रन की पारी का अंत किया।

अर्शदीप ने इस पूरे टूर्नामेंट में जिस अंदाज़ से बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों के सामने गेंदबाज़ी की है उससे ऐसा लगता है कि पंजाब को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है। वहीं, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब रिटेन करती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार