चरीथ असालंका (65) और अविष्का फर्नाडो (50) की शानदार पारियों की मदद से श्रीलंका ने यहां आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 276 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए असालंका के 68 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 65 रन और अविष्का के 71 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 275 रन बनाए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।

Advertisement

फर्नाडो ने मिनोद के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इस साझेदारी को चहल ने मिनोद को आउट कर तोड़ा जिन्होंने 42 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 36 रन बनाए। इसकी दूसरी ही गेंद पर चहल ने भानुका राजपक्षा को खाता खोले बिना आउट किया।

फर्नाडो ने इसके बाद अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हुए। चाहर ने फिर धनंजय डी सिल्वा (32) को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। इसके बाद चहल ने कप्तान दासुन शनाका (16) को बोल्ड कर आउट किया।

नए बल्लेबाज के रूप में उतरे वनिंदु हसारंगा (8) को चाहर ने बोल्ड किया। असालंका ने फिर एक छोर से पारी को संभाला लेकिन भुवनेश्वर ने उनकी पारी का अंत कर दिया। फिर भुवनेश्वर ने दुश्मंथा चमीरा (2) को आउट किया। अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्न संदाकन खाता खोले बिना रन आउट हुए।

श्रीलंका की पारी में चमीका करूणारत्ने 33 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 44 और कासुन रजीथा एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार