कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से शेष दो एशेज टेस्ट को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ही कराने का अनुरोध किया है। जिस पर एसीए के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि शेड्यूल को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में निर्धारित है, जबकि पांचवां और अंतिम एशेज मैच बेलेरिव ओवल होबार्ट में होना है।

Advertisement

वॉन ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों, उनके सहयोगी स्टाफ और परिवारों के लिए जोखिम को कम करने के लिए, शेष दो मैचों को एमसीजी पर भी कराए जाने चाहिए।

Advertisement

एमसीजी इस समय बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी कर रहा है।

सोमवार को इंग्लिश कैंप में चार लोगों, दो सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे टीम में डर माहौल पैदा हो गया। इसके बाद, इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को दूसरे दिन मैच शुरू होने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट से गुजरना पड़ा। इसलिए दूसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से हुआ।

वॉन की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रीनबर्ग ने कहा कि एसीए आश्वस्त और आशान्वित है कि अंतिम दो गेम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।

ग्रीनबर्ग ने सोमवार को एसईएन टेस्ट क्रिकेट से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि शेड्यूल बदलने की कोई जरूरत है।'

Advertisement

उन्होंने ने कहा, 'हमें विश्वास और उम्मीद है कि हम योजना के अनुसार खेल को जारी रखेंगे।'

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार