Australia vs England Adelaide Test Playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (17 दिसंबर) को एडिलेड ओवल में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की वापसी हुई है, जो पिछले दो मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।

Advertisement

कमिंस और लोयिन की वापसी से माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट बाहर गए हैं।

Advertisement

कमिंस पांच महीने के बाद पहली बार कोई मुकाबला खेलते नजर आएंगे। जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान कमिंस की पीठ में चोट आई थी, जिसके बाद से वह बाहर थे। पहले दो टेस्ट में उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी।

उस्मान ख्वाजा टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह पीठ की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में जेक वेदरल्ड औऱ ट्रैविस हेड ने पारी की शुरूआत की और जोड़ी सफल रही। जोश इंग्लिस को मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए टीम में बरकरार रखा गया है।

पर्थ में दूसरी पारी में दोनों ने मिलकर रन चेज़ में 75 रन जोड़े थे और फिर गाबा में दूसरे टेस्ट पहली पारी में मिलकर 77 रन की साझेदारी की थी। जिससे सिलेक्टर्स ने उनपर भरोसा बनाए रखा है।

ख्वाजा एडिलेड टेस्ट के दौरान 39 साल के हो जाएंगे और 2023 एशेज के बाद से 45 पारियों में उनका औसत 31.84 रहा है, जिसमें एक शामिल शामिल है।

Advertisement

जब पूछा गया कि क्या ख्वाजा की वापसी का कोई रास्ता है, तो कमिंस ने कहा, "हां, हो सकता है। मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स इस बात पर काफी अड़े हुए हैं कि हम हर हफ़्ते एक टीम चुन रहे हैं, इसका मतलब यह जरूरी नहीं है कि यह पिछली हफ्ते वाली टीम जैसी ही हो। हम इस हफ्ते गेंदबाजों के साथ ऐसा ही करेंगे।"

गौरतलब है पांच मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे है।

इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार