लिमिटेड ओवर की कप्तानी से हटने के बाद से ही विराट लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। टेस्ट मैच की सबसे चर्चित सीरीज एशेज का दूसरे टेस्ट के दौरान भी यहीं देखने को मिला। सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है, लेकिन यहां भी चर्चाओं में कंगारू और इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ कोहली का नाम सुनने को मिल रहा है। दरअसल दूसरे मैच के दौरान एशेज कमेंटेर ने कोहली पर बात करते हुए उनकी तारीफ की है।
कमेंट्री के दौरान कमेंटेटर ने कहा, "हम विराट को बहुत चाहते हैं। वो इस सदी के सबसे महान क्रिकेटर हैं। वह वर्ल्ड क्रिकेट के एक सुपरस्टार हैं।" बता दें कि कोहली ने इंडियन क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित को वनडे की कप्तानी भी सौप दी है। जिसके बाद से ही बीसीसीआई और विराट चर्चाओं में बने हुए हैं।
इंडियन टीम साउथ अफ्रीका टूर पर है। जहां उन्हें तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है। वहीं दूसरा 3 जनवरी और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से शुरू होगा।