Ashleigh Gardner Catch: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (17 जनवरी) को होबार्ट में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड महिला टीम को 86 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम रोल निभाया ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने, जिन्होंने पहले रिकॉर्ड शतक जड़ा और फिर फील्डिंग में अविश्वसनीय कैच लपका।

Advertisement

पारी का 41वां ओवर करने आईं स्पिनर एलाना किंग ने तीसरी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन बड़ा शॉट खेलने गई। एक्लेस्टोन ने डीप मिड विकेट क्षेत्र में हवाई शॉट खेला, गार्डनर बाउंड्री लाइन से कुछ कदम आगे थी। गार्डनर ने हवा में उछलकर एक हाथ के कैच लपकी, लेकिन वह संतुलन नहीं बना सकी औऱ बाउंड्री की रस्सी से टकराने वाली थी। ये भांपते हुए उन्होंने गेंद को वापस अंदर की तरफ फेका और हवा में डाइव मारकर कैच पूरा किया। एक्लेस्टोन 4 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटी।

Advertisement

गार्डनर की यह कैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है औऱ इसे महिला वनडे इतिहास के सबसे बेहतरीन कैच में एक कहा जा रहा है।

नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरी गार्डनर ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया। वह महिला वनडे इतिहास की दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। जिसमें गार्डनर ने 102 गेंदों में 102 रन, ताहिला मैग्राथ ने 45 गेंदों में 55 रन और बैथ मूनी ने 64 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.2 ओवर में 222 रनों पर  ऑलऑउट हो गई। इंग्लिश टीम के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 68 गेंदों में 61 रन, टैमी ब्यूमोंट ने 77 गेंदों में 54 रन बनाए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार