तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की स्क्वाड (India-A Team) श्रीलंका के टूर पर है जहां वो अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के साथ वनडे ट्राई सीरीज (Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026) खेल रहे हैं। गौरतलब है कि इसी बीच अचानक से इंडिया-ए की स्क्वाड में बड़ा बदलाव होने की खबर सामने आई है।
दरअसल, इंडिया-ए के तेज गेंदबाज़ युधवीर सिंह चरक चोटिल हो गए हैं, जिनकी रिप्लेंसमेंट के तौर पर 150 kph की रफ्तार से बॉल डालने वाले तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा को इंडिया-ए की स्क्वाड में चुन लिया गया है। वो आज यानी मंगलवार को ही कोलंबो के लिए प्लाइट लेंगे और फिर दांबुला में टीम से जुड़ेंगे।
याद दिला दें कि 23 साल के अशोक ने IPL19 के दौरान सभी क्रिकेट फैंस और चयनकर्ताओं का ध्यान खिंचा था। उन्होंने टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के लिए 6 मैचों में 6 विकेट चटकाए थे। अशोक ने लगातार 150 kph की स्पीड से बॉल डिलीवर करके प्रभावित किया था। खास बात ये है कि वो अपनी गेंदबाज़ी की गति में विविधता करने में माहिर हैं और 115 Kph की रफ्तार से स्लोअर बॉल भी डाल देते हैं।
इतना ही नहीं, इससे पहले अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा था और टूर्नामेंट में 22 विकेट चटकाकर (सर्वाधिक विकेट) लेने का कारनामा किया था। उनके नाम 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट, 7 लिस्ट ए मैचों में 13 विकेट और 16 टी20 मैचों में 28 विकेट दर्ज हैं।
बताते चलें कि श्रीलंका वनडे ट्राई सीरीज में इंडिया-ए बहुत अच्छे हालात में नहीं है और उन्हें बुधवार, 17 जून को अफगानिस्तान-ए के साथ करो या मरो का मुकाबला खेलना है। अगर वो ये मुकाबला नहीं जीत पाते तो उनके लिए फाइनल तक पहुंचने के दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे। वो अपने तीन मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल पर 1 जीते और दो हार के साथ दूसरे पायदान पर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंडिया ए स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु।