12 अक्टूबर, पुणे। स्टार ऑफ स्पिनर रनिचंद्रन अश्विन (69-4) की बेतहरीन गेंदबाजी के सहारे भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 275 रन पर ऑल आउट कर दिया। मेजबान भारत ने अपनी पहली पारी शुक्रवार को पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी।

Advertisement

इस लिहाज से भारत के पास अभी भी 326 रनों की बढ़त है। मेहमान टीम के ऑल आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। आपको बता दें कि अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

अश्विन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले चौके गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 9 टेस्ट मैच में 50 विकेट चटका लिए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बर्न्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 5 टेस्ट मैच में 50 विकेट पूरे कर लिए थे वहीं मुरलीधरन ने 7 टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलकर 50 विकेट झटके थे।

अश्विन के अलावा भारत के तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह हैं। कुंबले ने 84, जवागल श्रीनाथ ने 64 और हरभजन सिंह ने 60 विकेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में चटकाए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार