चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जहां पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं, जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान शामिल हैं। दोनों ग्रुप्स की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

Advertisement

अश्विन ने सेमीफाइनलिस्ट चुने, पाकिस्तान को किया नजरअंदाज!
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो जाएंगे। वहीं, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई है।

Advertisement

अश्विन ने दी टीमों को रेटिंग
अश्विन ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी आठ टीमों को रेटिंग दी, जिसमें उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड को सबसे मजबूत बताया। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड को 85/100, इंग्लैंड को 81/100, और ऑस्ट्रेलिया को 78/100 अंक दिए। हैरानी की बात यह रही कि अश्विन ने अफगानिस्तान को 70/100 देकर पांचवें स्थान पर रखा, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 68, पाकिस्तान को 55, और बांग्लादेश को 40 अंक मिले।

बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए चिंता?
अश्विन ने यह भी कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह टीम में होते, तो वह भारत को 90/100 अंक देते। लेकिन उनकी पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने से भारत की ताकत थोड़ी कम हो गई है। उन्होंने कहा, "मैं भारत को 85 अंक दूंगा, लेकिन अगर बुमराह होते तो यह 90 होते। भारत के लिए मेरी एकमात्र चिंता यह है कि सभी मैच दुबई में हैं। अगर हम सभी टॉस हार गए और पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी, तो हमारे अंक गिर सकते हैं।"

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार