Sri Lanka vs Afghanistan: श्रीलंका ने शनिवार (3 सितंबर) को खेले गए एशिया कप 2022 के सुपर 4 राउंड के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान के 175 रनों के जवाब में श्रीलंका ने पांच गेंद बाकी रहते हुए छह विकेट गंवाकर 179 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यह शारजाह में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही और पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। निशांका ने 28 गेंदों में 35 रन, वहीं मेंडिस ने 19 गेंदों में 36 रन बनाए। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में दनुष्का गुनाथिलका ने 20 गेंदों में 33 रन और भानुका राजपक्षे ने 14 गेंदों में 31 रन की तूफानी पारी खेली।

श्रीलंका के लिए मुजीब उर रहमान और नवीन उल हक ने दो-दो, वहीं राशिद खान और कप्तान मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 38 गेंदों में 40 रन बनाए।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने दो विकेट, वहीं महीशा थीकक्षाना और असिथा फर्नांडो ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार