Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बीते रविवार, 14 सितंबर को टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के छठे मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करते हुए 13 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जो कि गब्बर के नाम से मशहूर हैं, उनका एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि दुबई के मैदान पर 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की धुलाई करते हुए 13 गेंदों पर 238.46 की स्ट्राइक रेट से 31 रनों की पारी खेली। इस इनिंग के दौरान अभिषेक के बैट से 4 चौके और 2 छक्के निकले जिसके साथ ही अब वो बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज़ भारत के लिए एक कलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने साल 2025 में भारत के लिए 6 इनिंग में 27 छक्के जड़कर ये कारनामा किया है। गौरतलब है कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में उन्होंने शिखर धवन को पछाड़ा जिन्होंने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए 17 टी20 इनिंग में 25 छक्के जड़े थे।

एक कलेंडर ईयर में भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़

अभिषेक शर्मा- 6 इनिंग में 27 छक्के (साल 2025)

शिखर धवन - 17 इनिंग में 25 छक्के (साल 2018)

Advertisement

यशस्वी जायसवाल - 14 इनिंग में 22 छक्के (साल 2023)

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में दुबई के मैदान पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन, सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर 47 रन और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने महज़ 15.5 ओवर में 128 रनों की लक्ष्य हासिल करके आसान जीत हासिल की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार