असगर अफगान (Asghar Afghan) के ऑलराउंड खेल की बदौलत एशिया लायंस (Asia Lions) ने अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) 2022 के चौथे मुकाबले में इंडिया महाराजा (India Maharajas) को 36 रनों से हरा दिया। यह इंडिया महाराजा की दूसरी हार है।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। उपुल थरंगा ने 45 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं असगर अफगान ने 28 गेंदों में चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 69 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान असगर ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

इंडिया महाराजा के लिए अमित भंडारी ने दो विकेट, आविष्कार साल्वी और स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट चटकाया। 

इसके जवाब में इंडिया महाराजा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गवांकर 157 रन ही बना सकी। ओपनर वसीम जाफर और निचले क्रम में मनप्रीत गोनी ने 35-35 रनों की पारी खेली। पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

एशिया लायंस के लिए असगर अफगान, नुवान कुलसेकरा और मोहम्मद रफीक ने दो-दो, वहीं शोएब अख्तर औऱ दिलहारा फर्नांडो ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार