आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 24वें मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। एक बार फिर से पाकिस्तान की जीत के हीरो आसिफ अली रहे जिन्होंने एक ही ओवर में चार छक्के लगाकर पाकिस्तान को रोमांचक मैच में जीत दिला दी।

Advertisement

एक समय पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 2 ओवर में 24 रन की दरकार थी और आसिफ अली के साथ कोई भी सीनियर बल्लेबाज़ नहीं था। ऐसे में लग रहा था कि शायद अफगानिस्तान पाकिस्तान पर हावी हो सकता है लेकिन आसिफ अली के इरादे कुछ और ही थे उन्होंने करीम जनत द्वारा डाले गए 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर अफगानिस्तान के अरमान आंसुओं में बहा दिए।

Advertisement

आसिफ अली ने जिस अंदाज़ में इस टी-20 वर्ल्ड कप में बैटिंग की है उससे कहीं न कहीं ये नज़र आ रहा है कि पाकिस्तान को एक बहुत बड़ा फिनीशर मिल चुका है। आसिफ अली पाकिस्तान की ताकत बनकर उभरे हैं ऐसे में विरोधी टीमों के लिए आने वाले मुकाबलों में काफी मुश्किलें आने वाली हैं।

इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की बात करें तो आसिफ अली के अलावा कप्तान बाबर आज़म ने भी शानदार अर्द्धशतक लगाया। वही, सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक ने भी 15 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार