18 अप्रैल को पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल अपना 29वां जन्मदिन मना रहे थे और इस खास दिन पर उन्हें कई बड़े सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल को बर्थडे विश किया।

Advertisement

अथिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से केएल राहुल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर इस समय ट्रेंड कर रही है। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा, 'आपके लिए आभारी हूं, जन्मदिन मुबारक हो।'

Advertisement

दरअसल, अथिया ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर उनके बर्थडे के खास मौके पर पोस्ट की है और उनकी इस पोस्ट पर उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। अथिया के इस तस्वीर के शेयर करते ही फैंस में दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अथिया की इस पोस्ट पर उनके पिता सुनील शेट्टी का कमेंट भी काफी वायरल हो रहा है। सुनील ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सही मायने में।'

जैसे ही सुनील शेट्टी ने अथिया की पोस्ट पर कमेंट किया तो कई यूजर्स उनसे ही दोनों के रिश्ते के बारे में पूछने लग गए और कई ने तो कई और मज़ेदार कमेंट किए। हालांकि, अभी तक अथिया और राहुल ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर नहीं बोला है लेकिन दोनों के लिंकप्स को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार