13 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेटक कर्ण शर्मा के घर पर पड़ोसियों के द्वारा हमला करने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि पड़ोसी राहुल गुप्ता ने बुधवार को कर्ण के मेरठ वाले घर पर हमला किया हालांकि उस वक्त कर्ण शर्मा घर पर नहीं थे। 

 मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

खबरों की मानें तो कुछ लोगों ने कर्ण के घर पर तोड़- फोड़ की है और बाहरी घर के बाहर के हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है।  इस घटना के बाद कर्ण के पिता विनोद शर्मा जी ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

खबरों के अनुसार कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा ने अपने पड़ोसी राहुल गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि कर्ण शर्मा के घर और पड़ोसी राहुल गुप्ता के घर के बीच एक दिवार है।

 मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

उस दिवार पर कर्ण शर्मा के घर वालो ने कुछ गमले रखे थे। लेकिन शराब के नशे में पड़ोसी राहुल गुप्ता के घर से उस गमले को फेंक दिया। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। ताजा जानकारी मिली है कि पड़ोसी राहुल गुप्ता को पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बाद हिरासत में ले लिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार