12 दिसंबर। पृथ्वी शॉ को लेकर अपडेट्स आई है कि पर्थ टेस्ट मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार पृथ्वी शॉ अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं ऐसे में उनका खेलना पर्थ टेस्ट मैच में मुश्किल है।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान पृथ्वी शॉ कैच लेने के क्रम में चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें पहले टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था।

पृथ्वी शॉ के पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेलने से केएल राहुल को एक और मौका मिलेगा। वैसे मुरली विजय भी पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे ऐसे में दोनों ओपनर्स के पास खुद को साबित करने का एक और मौका होगा।

पर्थ की पिच के बारे में कहा जा रहा है कि तेज गेंदबाज को मदद देने वाली होगी ऐसे में ओपनर्स का काम काफी अहम हो जाता है। अब देखना होगा कि केएल राहुल और मुरली विजय तेज धारधार वाली पिच पर भारत को कैसी ओपनिंग दे पाते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार