Alana King Catch: तहलिया मैकग्रा (Tahlia McGrath) की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने शुक्रवार, 09 अक्टूबर को ब्रिसबेन वनडे (AUS-W vs BAN-W 1st ODI) में 25.4 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश विमेंस को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच अलाना किंग (Alana King) ने सामने डाइव करके एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अलाना किंग का ये कैच बांग्लादेश की पारी के 8वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए यंग ऑलराउंडर एन्नाबेल सदरलैंड गेंदबाज़ी कर रहीं थीं। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर एक शॉर्ट बॉल डालकर शर्मिन अख्तर को टेस्ट किया। यहां बांग्लादेशी खिलाड़ी सरप्राइज हो गई और उन्होंने अधूरे मन से पुल शॉट खेल दिया।

इसके बाद ही अलाना किंग का कमाल देखने को मिला। वो शॉट फरवॉर्ड स्क्वायर लेग पर तैनात थी। उन्होंने गेंद को हवा में देखकर सामने की तरफ डाइव की। ये सब सेकंडों में हुआ और अलाना किंग ने शानदार कैच लपक लिया। उनका कैच देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम खुशी से झूम उठी, वहीं शर्मिन अख्तर शॉक में दिखी। आप नीचे किंग के कैच का वीडियो देख सकते हो।

बता करें ब्रिसबेन वनडे में अलाना किंग के गेंदबाज़ी प्रदर्शन की तो वो कोई विकेट तो नहीं ले पाईं, लेकिन उन्होंने 8 ओवर में बेहद किफायदी गेंदबाज़ी जरूर की। उन्होंने महज़ 3.13 की इकोनॉमी से 25 रन खर्चे। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 टेस्ट में 15 विकेट, 53 वनडे में 85 विकेट और 34 टी20 में 34 विकेट ले चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 की बढ़त: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन वनडे बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर जीता है। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला अब रविवार, 11 अक्टूबर को होगा। ये मुकाबला भी ब्रिसबेन में ही खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया इसे जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, वहीं बांग्लादेश की निगाहें सीरीज को लेवल करने पर टिकी होंगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार