AUS v IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया ने कंगारूओं को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया की इस जीत में भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अहम योगदान दिया है। इस जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन की पत्नी ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई और पति के पोस्ट पर एक इमोशनल कमेंट किया है।

Advertisement

अश्विन ने मैच के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में रविचंद्रन अश्विन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के ऑर्नस बोर्ड के पास खड़े थे। इस शानदार तस्वीर पर कमेंट करते हुए अश्विन की पत्नी ने लिखा, 'अश्विन ने कई टेस्ट मैच खेले और उसमें जीत दर्ज की है। मैंने हर मैच के बाद उन्हें देखा है या उनसे बातचीत की है।'

Advertisement

अश्विन की पत्नी ने आगे लिखा, 'मैंने उन्हें इतना खुश, संतुष्ट और रिलैक्स आज तक नहीं देखा। बीते 10 सालों में इतनी मुस्कुराहट के साथ उनकी आंखों में इतनी चमक मुझे कभी नहीं दिखाई दी थी।' वहीं अश्विन ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा  'जब आपकी पीठ दीवार के पीछे होती है, तो पीछे झुक जाना चाहिए और दीवार के सहारे का आनंद लेना चाहिए। पूरी टीम को शुभकामनाएं यह काफी शानदार जीत थी।' 

ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे हैं अश्विन: रविचंद्रन अश्विन ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान पांच विकेट अपने नाम किए। वहीं अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने 2 टेस्ट मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार