AUS vs BAN Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (13 अगस्त) से डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को किस्मत का ऐसा साथ मिला, जिसने उन्हें पारी की शुरुआत में ही पवेलियन लौटने से बचा लिया।

Advertisement

दरअसल, स्टीव स्मिथ जब सिर्फ 7 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे कैच की अपील हुई। फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने इसे नॉट आउट करार दिया। बांग्लादेश की टीम को लगा कि गेंद ने स्मिथ के बल्ले का किनारा लिया है, इसलिए उन्होंने तुरंत DRS की मदद ली। रिप्ले में रियल टाइम स्निकोमीटर को भी चेक किया गया, लेकिन इसमें कोई हलचल दिखाई नहीं दी।

स्निकोमीटर की फ्लैट लाइन के बाद फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रहा और स्मिथ को नॉट आउट दिया गया। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बड़ा जीवनदान मिल गया।

इस जीवनदान का स्मिथ ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने एक छोर संभालते हुए 109 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा और वह ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब स्मिथ से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी झिझक के माना कि उन्हें लगा था कि गेंद उनके बल्ले से लगी थी। स्मिथ ने माना कि वह इस मामले में भाग्यशाली रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें आउट दिया जाता तो वह बिना किसी बहस के पवेलियन लौट जाते।

हालांकि, उन्हें खुद भी पूरी तरह पता नहीं था कि गेंद ने बल्ले को छुआ था या नहीं, लेकिन उन्हें उस समय कुछ महसूस जरूर हुआ था।

WATCH:

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहले टेस्ट के पहले दिन बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और लगातार दबाव में नजर आई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्मिथ ने एक छोर से पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 53 ओवर में सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। वहीं तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार