ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सिडनी और ब्रिस्बेन में भारत के साथ होने वाले टेस्ट मैच के बाद भी बायो बबल में ही रहेंगे। इसका मतलब है कि बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने के लिए उन्हें अगल से आइसोलेशन पीरियड में नहीं रहना होगा।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज 19 जनवरी को ब्रिस्बेन में समाप्त होगी और फिर इसके बाद प्लेऑफ और फाइनल सहित बीबीएल के अंतिम 16 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

मोइसेस हेनरिक्स (सिडनी सिक्सर्स), माइकल नेसर (एडिलेड स्ट्राइकर्स), मिशेल स्वेप्सन (ब्रिसबेन हीट), जेम्स पैटिनसन और मार्कस हैरिस (मेलबर्न रेनेगेड्स) नियमित रूप से बीबीएल में खेलते हैं, लेकिन फिलहाल वे भारत के साथ जारी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा है और उन्होंने पिछले एक महीने में बहुत कम क्रिकेट खेले हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निक हॉकले ने बुधवार को मीडिया से कहा, "हमारे खेलने वाली टीम के संदर्भ में वे स्पष्ट रूप से उस सुरक्षित बायो बबल में रह रहे हैं और फिर बीबीएल खेलने जा रहे हैं। हम संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें आवश्यक छूट मिल सके। जब वे ब्रिस्बेन जाएंगे तो क्वारंटीन में रहकर खेलेंगे।"

उन्होंने कहा, "खिलाड़ी बीबीएल मैचों के लिए क्वींसलैंड छोड़ने के लिए स्वतंत्र होंगे, बशर्ते उनके आगे के गंतव्य पर कोई प्रतिबंध न हो।"

गौरतलब है कि न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में यात्रा प्रतिबंध है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार