ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी को बेहद शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होते हुए देखना बहुत दुखद है।

Advertisement

लैंगर ने साथ ही अपने कप्तान टिम पेन की भी सराहना की, जिन्होंने चायकाल के समय भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर भारतीय टीम से बातचीत की और उनका समर्थन किया।

Advertisement

भारतीय टीम ने मैच रेफरी डेविड बून से तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नस्लीय टिप्पणियों को लेकर शिकायत की थी। चौथे दिन मैच अधिकारी और स्टेडियम के अधिकारी चौकन्ने थे।

चौथे दिन जब मोहम्मद सिराज ने इस मामले को लेकर एक बार फिर शिकायत दर्ज कराई तो खेल रोक दिया गया और सुरक्षा अधिकारियों ने छह लोगों को मैदान से बाहर भेज दिया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना के लिए आधिकारिक रूप से मांफी मांगी और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लैंगर ने चौथे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "चायकाल के समय हमने उनसे बातचीत की। मेजबान होने के नाते हम अपने मेहमान के साथ बुरा व्यव्हार होते नहीं देखना चाहते। इसके विभिन्न स्तर है। जब हम पिछले साल इंग्लैंड गए थे, तो हमारे कुछ खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा था। अब भी कुछ नहीं बदला है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह देखकर अच्छा लगा कि आज जब यह घटना घटी तो टिम उनके (भारतीयों) पास पहुंचे। यह बहुत अच्छा व्यवहार था। क्रिकेट का खेल हमेशा बहुत प्रतिस्पर्धा के साथ खेला जाएगा लेकिन दोनों टीमों की एक दूसरे के प्रति अच्छी भावनाएं हैं।"

लैंगर ने आगे कहा, "यह हताशा भरा और निराशाजनक है। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैंने पहले भी कहा था कि मुझे इससे नफरत है कि लोग पैसे देकर क्रिकेट या किसी अन्य खेल को देखने आते हैं और सोचते हैं कि वे अपशब्दों का इस्तेमाल या इस तरह की चीजें कर सकते हैं।"

 

उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में मैं इससे नफरत करता था। एक कोच के रूप में इससे नफरता करता हूं, हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ऐसा देखा है और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होते हुए देखना दुखद है।"

Advertisement

पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज लैंगर ने कहा कि वह उनकी टीम इस मामले में पिछले कुछ साल काफी शिक्षित हुए हैं।

लैंगर ने कहा, "मैंने पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया के इतिहास पर एक किताब पढ़ी है और पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छे वृत्तचित्र देखे हैं। हम स्वयं को शिक्षित कर रहे हैं और इससे आपको काफी दुख होता है कि लोगों को नस्लवाद का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में जो कुछ हुआ जब आप उसे लेकर शिक्षित होते हो तो आपको समझ में आता है कि आखिर क्यों यह इतना पीड़ादायक है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार