आठ साल पहले जब शार्दूल ठाकुर ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था तब मुम्बई की टीम में सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर और जहीर खान जैसे दिग्गज भी थे।

Advertisement

ये तीनों दिग्गज हालांकि राजस्थान के साथ हुए उस मैच के लिए जयपुर का दौरा नहीं किया था। वे हालांकि रेलवे के खिलाफ मुम्बई के लिए सीजन के पहले मुकाबले में खेले थे।

Advertisement

सचिन और जहीर को इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ना था। जयपुर के मैच में शार्दूल के स्कूली दोस्त रोहित शर्मा कप्तान थे लेकिन शार्दूल उस मौके को दोनों हाथों से लपक नहीं सके थे।

वह सिर्फ एक विकेट ले सके थे और बाद में वह टीम से निकाल दिए गए। मुम्बई ने हालांकि उन्हें उसी सीजन में टीम में वापस बुलाया। सेमीफाइनल में शार्दूल ने सर्विसेज के खिलाफ तीन विकेट लिए।

मुम्बई ने उन पर अगले सीजन में भी भरोसा कायम रखा और उन्होंने 27 विकेट लेते हुए सफलता की नई कहानी लिखी। उसके बाद से शार्दूल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फर्स्ट क्लास में आठ साल तपने के बाद शार्दूल ने अपना पहला टेस्ट मैच 2018 अक्टूबर में खेला और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए उस मैच में वह 10 गेंद की गेंदबाजी के बाद ही लंगड़ाते नजर आए।

Advertisement

ठाकुर ने हालांकि अब अपनी असली प्रतिभा दिखा दी है। सोमवार को वह आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात या उससे अधिक विकेट लेने और अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

दिनेश लाड जो कि रोहित और शार्दूल को स्कूल के समय में ट्रेनिंग दे चुके हैं, ने आईएएनएस से कहा, "कुछ साल पहले वह काफी बल्की हुआ करते थे और दिशाहीन गेंदबाजी करते थे। मैंने उनसे बालू पर दौड़ने के लिए कहा। शार्दूल ने इसके बाद अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल में उन्हें नहीं मौका दिया इससे वह निराश थे। मैंने उनसे कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। अपने मजबूत पक्ष पर काम करो। आप टॉप लेबल पर अभ्यास कर रहे हो।"

लाड मानते हैं कि आज की शार्दूल की सफलता घरेलू क्रिकेट में उनकी मेहनत का नतीजा है। घरेलू क्रिकेट एक खिलाड़ी का टेम्परामेंट बनाने में मदद करती है। शीर्ष स्तर पर खेलने के लिए संयम की जरूरत होती है और शार्दूल को यह संयम घरेलू क्रिकेट से मिला है।

Advertisement

शार्दूल ने ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत के लिए अहम मुकाम पर 67 रनों की पारी खेलने के अलावा आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में चार अहम विकेट हासिल किए। शार्दूल ने मार्नस लाबुशैन, कैमरन ग्रीन, टिम पेन और नेथन लॉयन के विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार