मशहूर भारतीय कमेंटेटर व पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है भारत के दो दिग्गज आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के बारे में बड़ा बयान दिया है। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में जडेजा और अश्विन में से कोई एक ही स्पिनर प्लेइंग इलेवन में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि जडेजा चोट के कारण बाहर है इसलिए अश्विन पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में बतौर स्पिनर पहले दावेदार होंगे।

Advertisement

इसके अलावा इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि एडिलेड के मैदान पर पिच पर काफी घास होगा और यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा इसलिए वहां स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। इस लहजे से यह संभव नहीं है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरे। 

गौरतलब है कि जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में आखिरी ओवर में हेलमट पर गेंद लग गई थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। ऐसे में भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका था लेकिन अब उनकी गैरमजूदगी में कप्तान विराट कोहली किस स्पिन गेंदबाज को टीम में जगह देंगे यह देखना थोड़ा दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार