Australia vs India 2nd Test, Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कंगारूओं की पारी के 55वें ओवर के दौरान कप्तान टिम पेन रनआउट होते-होते बचे। लेकिन अब थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए फैसले पर विवाद छिड़ गया है।

Advertisement

हुआ यूं कि रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने शॉट खेलते ही रन लेने के लिए कॉल की ग्रीन की कॉल पर पहले तो टिम पेन थोड़ा रुके लेकिन फिर वह रन लेने के लिए दौड़ पड़े। उमेश यादव ने फुरती दिखाते हुए तुंरत टिम पेन की छोर पर गेंद थ्रो की और पंत ने गिल्लियां बिखेर दीं।

Advertisement

शुरुआत में यह रन आउट काफी करीबी लग रहा था लेकिन थर्ड अंपायर ने काफी टाइम लेने के बाद नॉट आउट का फैसला सुनाया। थर्ड अंपायर का यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि कई एंगल से रिप्ले देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि मानो टिम पेन पूरी तरह से क्रीज पर नहीं पहुंचे थे।

हालांकि अंपायर ने बेनिफिट ऑफ डाउट के चलते टिम पेन को नॉट आउट दिया। अंपायर के इस फैसले के बाद यूजर्स जमकर थर्ड अंपायर के फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी इस रनआउट को लेकर एक मजेदार मीम शेयर कर थर्ड अंपयार के फैसले पर तंज कसा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार