Australia Vs New Zealand: स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में गजब की बल्लेबाजी की है। स्टीव स्मिथ ने ब्लैक कैप्स के खिलाफ 1 छक्के और 11 चौकों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। वहीं उनके बल्ले से जो छक्का निकला उसके पीछे की कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प है। जेम्स नीशम द्वारा फेंके जा रहे 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्मिथ ने छक्का जड़ा।

Advertisement

यहां दिलचस्प बात ये थी कि स्टीव स्मिथ जेम्स नीशम के गेंद फेंकने से पहले ही ये बात जानते थे कि ये नो बॉल होगी। यह जानते हुए कि जेम्स नीशम की डिलीवरी को नो-बॉल घोषित कर दिया जाएगा स्मिथ ने छक्का जड़ा। छक्का मारने के बाद स्मिथ ने स्क्वायर लेग अंपायर से सर्कल के बाहर फील्डरों की गिनती करने के लिए कहते हुए नो बॉल देने के लिए कहा।

Advertisement

स्टीव स्मिथ ने 30 गज के अंदर मौजूद फील्डरों की गिनती बॉल फेंके जाने से पहले ही कर ली थी। 1 खिलाड़ी रिंग के बाहर था स्मिथ चुप रहे और छक्का लगाते ही तुरंत स्क्वायर लेग अंपायर को बताया कि इसे नो बॉल दें। स्टीव स्मिथ की इस अवेयरनेस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि ये ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच के वनडे करियर का अंतिम मैच है। इस मैच से पहले उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जब बैटिंग करने के लिए मैदान पर आए तब उनको क्राउड से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 267-5 का स्कोर बनाया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार