7 सितंबर, रांची (CRICKETNMORE)> टी- 20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कंधे की चोट की वजह से भारत के खिलाफ टी- 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह एक बड़ा झटका है।

Advertisement

आपको बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान स्मिथ को चोट लगी थी जिसके बाद उनके अस्पताल ले जाया गया था लेकिन खबर आई है कि एशेज सीरीज को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड कोई बड़ा खतरा नहीं उठाना चाहता है इसलिए स्मिथ को रेस्ट देने का फैसला कर किया गया।

अब स्मिथ के नहीं खेलने से डेविड वॉर्नर को टी- 20 सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज में 4-1 से हारी है ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वॉर्नर की कप्तान में भारतीय टीम कैसा परफॉर्मेंस करती है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड बेहद हॉट है, जरूर देखें

ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), जेसन बेहेरेन्डोरफ़, दान क्रिश्चियन, नाथन कोल्टर-नाइल, एरोन फिंच, ट्रैविस हेड, मोइजिस हेनरीक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोनीस, एंड्रयू टाइ, एडम ज़ांपा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार