एडिलेड, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब (33) और ट्रेविस हेड (17) नाबाद हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में टीम ने अपने दो और बल्लेबाजों को गंवाया। 

Advertisement

पहले सत्र की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाने उतरे शॉन मार्श (2) और उस्मान ख्वाजा (28) ने तीसरे विकेट के लिए 14 रन ही जोड़े थे कि रविचंद्रन अश्विन ने मार्श को बोल्ड कर तीसरा विकेट भी गिरा दिया।

इसके बाद अश्विन ने ख्वाजा को 87 के स्कोर पर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। 

हैंड्सकॉम्ब ने चायकाल की समाप्ति तक कोई और नुकसान किए बगैर हेड के साथ मिलकर 30 रन जोड़ते हुए टीम को 117 के स्कोर तक पहुंचाया।

इस पारी में भारत के लिए अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं इशांत को एक सफलता हाथ लगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए भी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर एरॉन फिंच को खाता खोलने का मौका दिए बगैर बोल्ड कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। 

मार्क हैरिस (26) ने ख्वाजा के साथ 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन अश्विन ने इस साझेदारी को मजबूत होने से पहले ही तोड़ दिया। 

अश्विन ने हैरिस को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। ख्वाजा ने इसके बाद मार्श के साथ मिलकर पहले सत्र की समाप्ति तक टीम को 57 के स्कोर तक पहुंचा दिया। 

Advertisement

भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर बनाया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार