Australia Playing XI For 1st Test Vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) गुरुवार, 13 अगस्त से डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

Advertisement

स्कॉट बोलैंड को नहीं मिली जगह: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट XI में कैप्टन पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। यानी लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के 'Big Three' स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड साथ खेलते नज़र आएंगे। यही वज़ह है स्कॉट बोलैंड को वहां जगह नहीं मिली है।

हालांकि कप्तान पैट कमिंस ने ये साफ कर दिया है कि स्कॉट बोलैंड टीम के अहम सदस्य हैं और उन्हें आने वाले समय में XI में जरूर मौके मिलेंगे। गौरतलब है कि 37 वर्षीय स्कॉट बोलैंड ने 19 टेस्ट की 37 पारी में 82 विकेट चटकाए हैं।

दिग्गज स्पिनर की भी वापसी: ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि टीम के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की भी टेस्ट XI में वापसी हो गई है। उन्होंने हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण Ashes के आखिरी दो मुकाबले मिस किए थे।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की XI में बल्लेबाज़ों के तौर पर जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर मौजूद हैं। विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी टीम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (पहला टेस्ट): जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश टीम (पहला टेस्ट): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जेकर अली, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार