6 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 120 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया से मिले 354 रनों के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 223 रन ही बना सकी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 442 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 227 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद जेम्स एंडरसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 138 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 
Advertisement

एशेज सीरीज में 113 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक टीम दूसरी पारी में 150 से कम स्कोर बनाने के बाद टेस्ट मैच जीती है। इससे पहले साल 1904 में मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 150 से कम स्कोर बनाकर मैच जीता था। 

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो बल्ले से शॉन मार्श औऱ गेंद से मिचेल स्टार्क रहे। मार्श ने पहली पारी मे नाबाद शतक लगाया और स्टार्क ने दूसरी पारी में 5 और मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार