फीबी लिचफील्ड और कप्तान एलिसा हीली की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (2 जनवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 32.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। लिचफील्ड ने हीली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 189 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। लिचफील्ड ने शानदार शतक जड़ते हुए 125 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 119 रन बनाए, वहीं हीली ने 85 गेंदों में 82 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

भारत के लिए श्रेयांका पाटिल ने 3 विकेट, अमनजोत कौर ने 2 विकेट, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने 1- विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को 32 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 29 रन की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 25 रन औऱ दीप्ति शर्मा ने नाबाद 25 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Live Score

जॉर्जिया वेयरहैम ने 3 विकेट,मेगन शट्ट, एलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट और एशले गार्डनर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार