सिडनी, 6 जनवरी| ऑस्ट्रेलिया ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड को 279 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी में न्यूजीलैंड के सामने 416 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। किवी टीम की बल्लेबाजी पहली पारी की तरह दूसरी पारी में फेल हुई और सिर्फ 136 रनों पर ढेर हो कर उसे यह तीसरा मैच भी गंवाना पड़ा।

Advertisement

दोहरा शतक जड़ने वाले मार्नस लाबुशेन को मैन ऑफ द मैच औऱ मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लॉयन ने दूसरी पारी में पांच और मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। पैट कमिंस के हिस्से एक विकेट आया। मैट हेनरी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे उन्हें गेंदबाजी के दौरान जोए बर्न्स् के शॉट से चोट लग गई थी।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 454 रन बनाए थे। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने कीवी टीम को पहली पारी में 256 रनों पर ढेर कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 198 रनों की बढ़त से साथ उतरी। उसने अपनी दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर 217 रनों पर घोषित कर कीवी टीम को 416 रनों का लक्ष्य दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट के 40 रनों के साथ की। दूसरी पारी में डेविड वार्नर ने नाबाद 111 रन बनाए। पहली पारी में दोहरा शतक जमाने वाले मार्नस लाबुशेन ने 59 रन बनाए। बर्न्स  ने 40 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के पास मैच जीतने और बचाने के लिए पूरे डेढ़ दिन का वक्त था लेकिन लॉयन ने उसके बल्लेबाजों को फिरकी पर नचा चौथे दिन ही टीम का पुलिंदा बांध दिया। कोलिन डी ग्रांडहोम ने कीवी टीम के लिए जरूर संघर्ष किया और 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रॉस टेलर (22), बीजे वाटलिंग (19), टॉड एस्ले (17), जीत रावल (12) ही दहाई के आंकड़ों में पहुंच सके। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार