16 फरवरी, ऑक्लैंड (CRICKETNMORE) न्यूजीलैंड में चल रहे त्रिकोणीय टी- 20 सीरीज के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 245 रन बनाकर मैच को जीता और साथ ही टी- 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाकर मैच जीतने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 243 रन बनाए थे जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट पर 245 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से टी- 20 धमाकेदार बल्लेबाज डी'आर्सी शॉर्ट ने कमाल क किया और 43 गेंद पर 76 रन की पारी खेली। इसके अलावा  वॉर्नर ने 24 गेंद पर 59 रन बनाए। ग्लैन मैक्सवेल ने 14 गेंद पर 31 रन की शानदार पारी खेली।  एरोन फिंच 36 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

डी'आर्सी शॉट ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल का पहला अर्धशतक ठोका है।

इससे पहले मार्टिन गप्टिल ने कमाल करते हुए शानदार 54 गेंद पर 105 रन की पारी खेली थी। कोलिन मुरनो ने भी 33 गेंद पर 76 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार