गुरुग्राम में दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों के लिए भारत और नेपाल के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज 2 से 8 दिसंबर तक 'द बॉल पार्क क्रिकेट ग्राउंड' में खेली जाएगी।

विश्व चैंपियन भारत और नेपाल की टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज का उद्देश्य दृष्टिबाधित महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना और महिला पैरा क्रिकेट को बढ़ावा देना है।

इस सीरीज का आयोजन 'क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया' (सीएबीआई) ने 'समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड' और सीएसआर पार्टनर 'आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड' के सहयोग से किया है। इसकी घोषणा मंगलवार को गुरुग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

इस कार्यक्रम में दृष्टिबाधित महिलाओं की भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी, सीएबीआई के चेयरमैन डॉ. महांतेश जी. किवादासनवर, आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड की लीडरशिप टीम और पूरी भारतीय महिला टीम मौजूद थीं।

आगामी पांच मुकाबलों की यह सीरीज खिलाड़ियों को अपना हुनर ​​दिखाने, मैच का अनुभव हासिल करने और दृष्टिबाधित अन्य महिलाओं को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करने का एक और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने 16 नवंबर, 2026 को गुरुग्राम में अपना तैयारी कैंप शुरू किया। इस कैंप में पांच मुकाबलों की सीरीज से पहले क्रिकेट कौशल, फिटनेस और कंडीशनिंग, रणनीतिक तैयारी, टीम संयोजन और मैच के लिए पूरी तरह तैयार होने पर ध्यान दिया जा रहा है।

भारतीय टीम: सिमू दास बी1 दिल्ली; शिवानी भोई बी1 राजस्थान; अनु कुमारी बी1 बिहार; कल्पनाबेन चौरिया बी1 गुजरात; रंजीता हवेरी बी1 कर्नाटक; प्रिया बी1 मध्य प्रदेश; अनेखा देवी बी2 दिल्ली; बसंती हंसदा बी2 ओडिशा; सुनीता धोंडप्पनवर बी2 कर्नाटक; सिमरनजीत कौर बी2 राजस्थान; सुनीता सराठे बी2 मध्य प्रदेश; दीपिका टीसी (कप्तान) बी3 कर्नाटक; फुला सरेन बी3 ओडिशा; गंगा कदम (उप-कप्तान) बी3 महाराष्ट्र; सुषमा पटेल बी3 मध्य प्रदेश; दुर्गा वाई. बी3 मध्य प्रदेश; जयलक्ष्मी बी. बी3 कर्नाटक।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार