Pakistan vs Australia Test: उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के शतक के बाद नाथन लियोन (Nathan Lyon) और पैट कमिंस (Pat Cummins) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 115 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। रावलपिंडी और करांची में खेले गए पहले दो टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए थे।

Advertisement

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 24 साल पर टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले जब 1998 में ऑस्ट्रेलिया टीम आखिरी बार पाकिस्तान दौर पर आई थी, जब भी टेस्ट सीरीज जीती थी। वहीं 11 साल बाद एशिया में टेस्ट सीरीज जीती है। 

पांचवें और फाइनल दिन पाकिस्तान बिना किसी नुकसान के 73 रन से आगे खेलने उतरी। लेकिन लियोन और कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया टीम की वापसी कराई औऱ पूरी टीम को 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा कमिंस ने तीन विकेट, वहीं कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट चटकाया। 

बता दें कि चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (104) के नाबाद शतक के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर पाकिस्तान के सामनें जीत के लिए 351 रनों का लक्ष्य रखा था।   
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार