मेलबर्न, 1 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 142 रन बनाए, जिसे मेजबान टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को नाबाद 57 रनों की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने सीरीज में कुल 217 रन जड़े और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (0) महज तीन रन के कुल योग पर आउट हो गए।

मेहमान टीम का दूसरा विकेट 33 के स्कोर पर कुसल मेंडिस के रूप में गिरा जिन्होंने केवल 13 रनों का योगदान दिया। कुसल परेरा ने हालांकि, बेहतरीन बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा, अविष्का फर्नाडो ने 20 रनों का योगदान दिया जबकि भनूका राजपक्षे 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशे स्टार्क, केन रिचर्डसन और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछो करते हुए मेजबान टीम को कप्तान एरोन फिंच और वार्नर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। फिंच 25 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए और महज 13 रन ही बना सके। हालांकि, वार्नर एक छोर पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। एश्टन टर्नर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया को अब पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज तीन नवंबर से शुरू होगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार