6 सिंतबर, पालेकेले (CRICKETNMORE)। पालेकेले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को  85 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के सामने श्रीलंका की टीम पूरी तरह से दबाव में दिखी और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनानें में असफल रहा। BREAKING: ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने भारत के इन महान खिलाड़ियों का किया अपमान

Advertisement

दिनेश चंदिमल 58 और चमारा कापुगेदेरा 43 रन बनानें में सफल रहे। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 22 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क और स्कोत्त बोलंद ने 3- 3 विकेट चटकाए। Photos: ये हैं क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग

Advertisement

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 263 रन बनाए हैं। श्रीलंका को जीतने के लिए 264 रनों की आवश्यकता है। मैक्सवेल ने ली श्रीलंका की क्लास, बना डाला टी- 20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

यह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रिकार्ड श्रीलंका के नाम था। उसने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहांसबर्ग में छह विकेट पर 260 रन बनाए थे।

65 गेंदों में नौ छक्के और 14 चौके की मदद से तूफानी पारी खेलने वाले मैक्सवेल हालांकि हमवतन एरॉन फिंच के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (156) को पार नहीं कर सके, लेकिन वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज जरूर बन गए। BREAKING: ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने भारत के इन महान खिलाड़ियों का किया अपमान

कप्तान डेविड वार्नर (28) के साथ पहली बार पारी की शुरुआत करने आए मैक्सेवल ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। मैक्सवेल ने मेजबानों की खराब फील्डिंग और दिशाहीन गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। OMG: कोहली के बारे में ऑस्ट्रेलियन कप्तान ने निकाली भड़ास, कहा कभी नहीं बन सकता महान खिला़ड़ी

वार्नर और मैक्सवेल ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सचित्रा सेनानायके ने वार्नर को पवेलियन भेजा। इसके बाद उस्मान ख्वाजा (32) ने मैक्सवेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की जिसमें अकेले मैक्सवेल ने 60 रन जोड़े। ख्वाजा 154 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। 5 ऐसे मौके जब धोनी साबित हुए फुस्स, नहीं जीता पाए भारत को

यहां से हेड ने मैक्सवेल का साथ संभाला और महज 6.4 ओवरों में 16.35 की औसत से 109 रन जोड़ते हुए टीम को विशालतम स्कोर प्रदान किया।

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से सेनानायके, थिसारा परेरा और सचिथा पाथिराना ने एक-एक विकेट हासिल किया।। Photos: मिलिए क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ से, आपका दिल मचल जाएगा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार