Australia vs West Indies 1st ODI: डेब्यू मैच में जेवियर बार्टलेट (Xavier Bartlett) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ,कैमरून ग्रीन और जोश इंग्लिस के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जेवियर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के 231 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 38.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मेजबान टीम को 4 रन के कुल स्कोर पर ट्रैविस हेड के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाज 83 रन के कुल स्कोर पर जोश इंग्लिस आउट हुए, जिन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 10 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाए।

Advertisement

स्मिथ और ग्रीन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 149 रन की अटूट साझेदारी की, स्मिथ 79 गेंदों में 79 रन (8 चौके) और ग्रीन ने 104 गेंदों में 77 रन ( 4 चौके और 2 छक्के) की शानदार पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्डे और गुडाकेश मोती के खाते में 1-1 विकेट आया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज 48.4 ओवर में 231 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए कीसी कार्टी ने 108 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 88 रन की पारी खेली, वहीं रोस्टन चेज ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके जड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका।

Also Read: Live Score

Advertisement

जेवियर बार्टलेट ने 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा सीन एबॉट औऱ कैमरून ग्रीन ने 2-2 विकेट और एडम जाम्पा ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार